Type Here to Get Search Results !

Punjab Crime News : पंजाब पुलिस ने जब्त की 1.3 किलो हेरोइन


Punjab Crime News , चंडीगढ़। राज्य में से नशों के मुकम्मल खात्मे के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देश पर शुरू की गई मुहिम युद्ध नशों विरुद्ध के 98वें दिन पंजाब पुलिस ने शनिवार को 132 नशा तस्करों को गिरफ़्तार किया और उनके कब्जे में से 1.3 किलो हेरोइन और 1.5 लाख रुपए की ड्रग मनी बरामद की। इससे सिर्फ़ 98 दिनों में गिरफ़्तार किये गए कुल नशा तस्करों की संख्या 16,296 हो गई है।

यह कार्रवाई डायरेक्टर जनरल आफ पुलिस (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव के निदेर्शों पर राज्य के सभी 28 पुलिस जिलों में एक ही समय की गई। जिक्रयोग्य है कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पुलिस कमीशनरों, डिप्टी कमीशनरों और सीनियर पुलिस सुपरडैंट को पंजाब को नशा मुक्त राज्य बनाने के लिए कहा है। पंजाब सरकार ने नशों के विरुद्ध जंग की निगरानी के लिए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा के नेतृत्व में 5 सदस्यीय कैबिनेट सब कमेटी का गठन भी किया है।

प्रदेशभर में 200 से अधिक टीमों ने की छापेमारी

विशेष डीजीपी कानून और व्यवस्था अर्पित शुक्ला ने बताया कि 96 गजटिड अधिकारियों की निगरानी अधीन 1400 से अधिक पुलिस मुलाजिमों वाली 200 से अधिक पुलिस टीमों ने राज्य भर में 492 स्थानों पर छापेमारी की, इस दौरान राज्य भर में 97 ऐफआईआरज दर्ज की गई। उन्होंने आगे कहा कि दिन भर चले इस आपरेशन के दौरान पुलिस टीमों ने 528 शक्की व्यक्तियों की भी जांच की है। स्पेशल डीजीपी ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा राज्य में से नशों के खात्मे के लिए तीन-आयामी रणनीति – इनफोरसमैंट, डी- एडिकशन और प्रीवेन्शन (ईडीपी) – लागू करने से पंजाब पुलिस ने नशा छुड़ाने के हिस्से के तौर पर आज 94 व्यक्तियों को नशा छुड़ाओ और पुनर्वास इलाज करवाने के लिए राजी किया है।

#PunjabCrimeNews #HeroinSeizure #DrugWar #AntiNarcotics #PunjabPolice #CrimeReport #HoompeakSavu #NarcoTerrorism #NarcoticsControl #HeroinPeddlers #CrackdownOnDrugs #PublicSafety #LawEnforcement #DrugAwareness #PanjabiNews #IllegalDrugs #RiseAndFall #PunjabStateeriwa
 

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.