Type Here to Get Search Results !

Punjab Breaking News : सिंधु का पानी पंजाब व हरियाणा को मिलेगा : शिवराज चौहान


Punjab Breaking News , पटियाला : केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पंजाब में गिरते भूजल स्तर पर गहरी चिंता जताई है। उन्होंने कहा है कि लगातार गिरता भूजल स्तर आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ पानी से वंचित कर सकता है। इसके लिए हमें आज ही से इसे संरक्षित करने के उपाय और प्रयास करने चाहिए। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान एक दिवसीय दौरे पर पटियाला पहुंचे।

राजपुरा में उन्होंने किसान चौपाल में किसानों से संवाद किया और ट्रैक्टर चलाया। अपने दौरे के दौरान केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जल संकट पर बड़ा बयान दिया। चौहान ने कहा कि केंद्र सरकार सिंधु जल समझौते का एक बेहतर विकल्प देख रही है। केंद्र सरकार सिंधु जल समझौते को रद्द कर सिंधु झेलम व चेनाब का पानी पंजाब और हरियाणा को देने के लिए नए प्रस्ताव बनाने का पूरा प्रयास कर रही है।

पंजाब में सीधी धान बिजाई देश का बेहतर मॉडल

चौहान ने पंजाब के किसानों द्वारा धान की सीधी बिजाई को देश का बेहतर मॉडल माना । केंद्रीय कृषि मंत्री ने कहा कि देश के हर राज्य के किसानों को पंजाब के किसानों से सीख लेते हुए धन की सीधी बिजाई कर न केवल पानी की बचत करनी चाहिए बल्कि अन्य फसलों की पैदावार पर भी ध्यान देना चाहिए। राजपुरा के किसानों ने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से पंजाब एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी के लिए अतिरिक्त फंड की मांग की ताकि एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी किसानों की पैदावार को बढ़ाने और फसल विविधीकरण की ओर उन्हें ले जाने के लिए नए कृषि शोध कर खेती के नए विकल्प उन्हें मुहैया करा सके।

किसानों की समस्याएं जमीनी स्तर पर जानना जरूरी

किसानों से बातचीत के दौरान केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि बैठकों में अक्सर लोग भाषण देकर चले जाते हैं जबकि इस तरह किसानों के बीच जाकर चौपाल में हिस्सा लेकर खेती बाड़ी से जुड़ी जमीनी समस्याओं और किसानों को आने वाली दिक्कतों का पता चलता है। कृषि मंत्री ने कहा कि वह इस प्रकार के चौपाल में आगे भी हिस्सा लेते रहेंगे और पंजाब के किसानों की समस्याओं पर उसे सीधा संपर्क करेंगे।

#PunjabBreakingNews  #PoliticalUpdates #WaterSharing #PunjabNews #HaryanaNews #CurrentAffairs #IndiaNews #BreakingNow #NationalIssues #RiverWaterDispute #IndiaPolitics #PolicyChanges #AgricultureImpact #LocalNews #EmergencyUpdates #TrendingNews
 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.