Type Here to Get Search Results !

Batala Crime News : बटाला में प्रेमिका से मिलने आया किशोर, परिजनों ने मारकर दफनाया


Batala Crime News , बटाला : बटाला में एक ऐसी वारदात का खुलासा हुआ है जिसने सुनने वाले हर शख्स के रोंगटे खड़े कर दिए। दरअसल बटाला के भुल्लर रोड में यह वारदात हुई। जिसमें अपनी प्रेमिका से मिलने आए एक किशोर की प्रेमिका के परिजनों ने हत्या कर दी। इतना ही नहीं उन्होंने किशोर का शव अपने ही आंगन में दफना दिया। किशोर पिछले छह दिन से लापता था। जब उसके परिजनों को शक हुआ तो उन्होंने इस बात की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर केस दर्ज करते हुए जब जांच की तो मामले का पटाक्षेप हुआ।

यह है मामला

बटाला के भुल्लर रोड स्थित एक घर में चैरी (प्रेमिका) और उसके परिजनों ने मिलकर 17 वर्षीय प्रेमी साहिल मट्टू की हत्या कर दी और शव को अपने घर के आंगन में दफना दिया। साहिल, जो नई आबादी, गांव पुंदर, बटाला का निवासी था, पिछले छह दिनों से लापता था। उसके परिजनों को शक हुआ, जिसके बाद उन्होंने प्रेमिका के घर की तलाशी ली। चैरी के घर से तेज बदबू आने पर साहिल के परिजनों को संदेह हुआ।

साहिल की मां बेवी ने बताया कि जब वह घर पहुंची, तो बदबू के कारण उनमें शक और गहरा गया। चैरी की मां कुलजीत ने दावा किया कि साहिल उनकी बेटी के साथ घूमने गया है और जल्द लौट आएगा। संदेह होने पर परिजनों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस और सिविल प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और कागजी कार्रवाई के बाद आंगन की खुदाई शुरू की। करीब डेढ़ घंटे की खुदाई के बाद साढ़े चार फीट गहरे गड्ढे से साहिल का शव बरामद हुआ।

दोनों की हो चुकी थी मंगनी

साहिल के दादा यूनस मसीह और मां बेवी ने बताया कि साहिल और प्रेमिका सहपाठी थे और दोनों के बीच प्रेम संबंध थे। दोनों परिवारों की सहमति से उनकी मंगनी हो चुकी थी। साहिल का प्रेमिका के घर नियमित आना-जाना था और वह अक्सर वहां दिन बिताता था। छह दिन पहले साहिल घर नहीं लौटा, जिसके बाद परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। थाना सिविल लाइन, बटाला में चैरी (प्रेमिका), उसकी मां कुलजीत, भाई और दो अन्य लोगों समेत पांच व्यक्तियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है।

#BatalaCrimeNews #Criminals #TrueCrime #CrimeStory #Mystery #Justice #IndianNews #SocialMediaNews #TrendingNews #BreakingNews #CrimeWave #LocalNews #CrimeInvestigation
 

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.