Type Here to Get Search Results !

Punjab News : नशा रोकने में प्रदेश सरकार पूरी तरह विफल : राजा वड़िंग


Punjab News , चंडीगढ़ : प्रदेश सरकार के नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान और सरकार के दावे कि उसने प्रदेश में नशा तस्करी की सप्लाई चेन तोड़ दी है पर कांग्रेस ने तंज कसा है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष और सांसद अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने कहा कि प्रदेश सरकार नशे को खत्म करने में पूरी तरह से नाकाम रही है।

उन्होंने कहा कि सीएम भगवंत सिंह मान पिछले तीन साल से यह दावा कर रहे हैं कि वे प्रदेश से नशा पूरी तरह से खत्म कर देंगे लेकिन अभी तक सब हवा हवाई है। उन्होंने कहा कि सीएम कहते हैं कि उन्होंने प्रदेश में नशा तस्करी की सप्लाई चेन तोड़ दी गई है तो फिर हर रोज प्रदेश में इतनी मात्रा में नशीले पदार्थ कैसे बरामद हो रहे हैं।

प्रदेश सरकार हर मोर्चे पर विफल

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि तीन साल पहले प्रदेश की जनता से झूठे वादे करके आप सत्ता में आई लेकिन अब तक वह हर मोर्चे पर विफल हुई है। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश की जनता एक आस भरी नजर से कांग्रेस की तरफ देख रही है और यह तय है कि 2027 में पंजाब में एक बार फिर से सत्ता की बागडोर जनता कांग्रेस को सौंपेगी।

नशा खत्म करने के लिए जरूरी है युवाओं को रोजगार देना

पंजाब में नशा बड़ा मुद्दा है। नशे के मुद्दे पर बीते कई वर्षों से विपक्षी दल सत्तासीन पार्टियों और मुख्यमंत्री को घेरते आए हैं। इस बार आप सरकार ने तो दावा किया था कि पंजाब को पूरी तरह से नशा मुक्त कर देंगे। आप सरकार ने 31 मई तक पंजाब से नशा खत्म करने की समय सीमा भी तय की है। वहीं पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने नशे को लेकर एक बार फिर से सरकार को घेरा है। वड़िंग ने कहा कि पंजाब से नशा तभी खत्म हो सकता है जब युवाओं को रोजगार मिलेगा। अपने संबोधन में उन्होंने सत्तासीन आम आदमी पार्टी, शिअद और भाजपा को भी जमकर जुबानी हमला किया। यहां तक कि वड़िंग ने पंजाब भाजपा प्रधान सुनील जाखड़ को मंच से चैलेंज भी किया है।

सविधान को तोड़ने की कोशिश में भाजपा

कांग्रेस के प्रदेश प्रधान राजा वडिंग ने कहा कि भाजपा संविधान तोड़ने की ताक में थी, लेकिन राहुल गांधी की तरफ से चुनाव के वक्त संविधान बचाने को चलाए गए अभियान के कारण भाजपा अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो पाई। 400 पार का दावा करने वाली भाजपा अकेले पूर्ण बहुमत भी नहीं ले पाई। राजा वड़िंग ने कहा कि कांग्रेस ने जय संविधान का नारा दिया है और देश भर में संविधान की चर्चा करेगी। यदि संविधान बचेगा तो देश में लोकतंत्र बचेगा।

#PunjabNews  #DrugsAwareness #PunjabPolitics #STATEFAILURE #AddictionCrisis #YouthImpact #CommunityHealth #LawAndOrder #PublicSafety #SocialConcerns #GovernmentAccountability #AntiDrugInitiative #AwarenessCampaign #ChangeNeeded #FightingAddiction
 

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.