Type Here to Get Search Results !

Punjab News Update : पंजाब के पानी की रक्षा के लिए पंजाब सरकार उठाएगी हर कदम


Punjab News Update, फाजिल्का : पंजाब और हरियाणा के बीच पानी को लेकर चल रहे विवाद के बीच पंजाब के जल स्रोत मंत्री ने कहा है कि पानी के मुद्दे पर पंजाब का रुख बिल्कुल स्पष्ट और साफ है कि पंजाब अपना हक नहीं छोड़ेगा। हरियाणा अपने हिस्से से पहले ही ज्यादा पानी ले चुका है। पंजाब केंद्र या हरियाणा के दबाव के आगे नहीं झुकेगा। उन्होंने कहा कि पंजाब के पानी और किसानी की रक्षा के लिए पंजाब सरकार हर संभव कदम उठाएगी।

पंजाब के खेतों को सुखाकर किसी अन्य को पानी नहीं दिया जा सकता

गोयल ने आज पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि पंजाब के खेतों को सुखाकर किसी और को पानी नहीं दिया जा सकता। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार पंजाब के पानी की रक्षा के लिए हर जरूरी कदम उठाएगी और किसी भी कीमत पर पंजाब के पानी की लूट नहीं होने दी जाएगी। एक अन्य सवाल के जवाब में कैबिनेट मंत्री ने कहा कि भाखड़ा ब्यास मैनेजमेंट बोर्ड द्वारा तय नियमों के अनुसार बुलाई गई बैठक में तो पंजाब भाग लेगा, लेकिन केंद्र की शह पर कायदे-कानून को ताक पर रखकर बुलाई गई किसी भी बैठक में शामिल नहीं होगा।

आज पंजाब विधानसभा का विशेष सत्र

उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा पानी के मुद्दे पर 5 मई को पंजाब विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया गया है, जिसमें पंजाब के हितों की रक्षा के लिए पक्की रणनीति तैयार की जाएगी। इस दौरान फिरोजपुर फीडर नहर की 647.43 करोड़ रुपये की परियोजना स्वीकृत होने पर फाजिल्का जिले के किसानों ने कैबिनेट मंत्री श्री बरिंदर कुमार गोयल का मुंह मीठा करवाया। किसानों ने इसके लिए पंजाब सरकार का विशेष रूप से धन्यवाद किया, जिसके प्रयासों से यह नहर परियोजना स्वीकृत हुई है।

इस मौके पर कैबिनेट मंत्री ने कहा कि फिरोजपुर फीडर की क्षमता वृद्धि और नई बनने के बाद फाजिल्का, फिरोजपुर, श्री मुक्तसर साहिब और फरीदकोट के किसानों को जहां पूरा नहर का पानी मिलेगा, वहीं फाजिल्का जिÞले के सीमावर्ती इलाकों में पाकिस्तान के कसूर नाले से आने वाले काले पानी से भी मुक्ति मिलेगी।


 

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.