Type Here to Get Search Results !

Punjab News: ऑनलाइन NRI मिलनीयों में प्रवासी पंजाबियों की 600 से अधिक शिकायतों का हुआ निपटारा


चंडीगढ़/अमृतसर। Punjab News: एनआरआई मामलों संबंधी मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने जानकारी दी है कि अब तक आयोजित ऑनलाइन NRI मिलनी के माध्यम से प्रवासी पंजाबियों की 600 से अधिक शिकायतों का समाधान किया जा चुका है। प्रवासी पंजाबियों की समस्याओं को हल करने के लिए आज अमृतसर में छठी मासिक ऑनलाइन NRI मिलनी आयोजित की गई।

आज की मिलनी के संबंध में बोलते हुए धालीवाल (Kuldeep Singh Dhaliwal) ने बताया कि दुनिया भर के NRI पंजाबियों से विभिन्न माध्यमों द्वारा कुल 123 शिकायतें प्राप्त हुईं। उन्होंने कहा कि NRI पंजाबियों की समस्याओं के समाधान हेतु राज्य सरकार हर महीने नियमित रूप से ये ऑनलाइन बैठकें आयोजित कर रही है। उन्होंने यह भी कहा कि जून में होने वाली अगली मीटिंग से पहले सभी प्राप्त शिकायतों का समाधान कर दिया जाएगा।

समस्याओं के समाधान के लिए पूरी तरह वचनबद्ध

उन्होंने आगे बताया कि इन छह महीनों के दौरान विभिन्न देशों से कुल 658 केस प्राप्त हुए, जिनमें से केवल 51 मामले अदालती प्रक्रिया के कारण लंबित हैं, जबकि बाकी सभी शिकायतों का निपटारा किया जा चुका है। धालीवाल ने समस्त NRI पंजाबियों से अपील की कि वे हर महीने होने वाली इन ऑनलाइन NRI मिलनियो में भाग लेकर अपनी समस्याएं बेझिझक उठा सकते हैं।

उन्होंने दोहराया कि वह NRI पंजाबियों की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी तरह वचनबद्ध हैं और उनकी शिकायतों का समाधान करना उनके लिए गर्व और संतोष की बात है। इस छठी NRI ऑनलाइन मीटिंग के दौरान डीआईजी NRI मामलों राजपाल सिंह संधू, एआईजी जगजीत सिंह वालिया, एआईजी एनआरआई विंग पंजाब पुलिस अजिंदर सिंह, ज़िला माल अधिकारी नवकीरत सिंह एवं अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।


 

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.