Type Here to Get Search Results !

वाल्मीकि समाज दिन-रात मेहनत करेगा शिरोमणि अकाली दल की सरकार लाने के लिए — बी.के. टांक


आज दिनांक 31/05/2025 को शिरोमणि अकाली दल के उम्मीदवार एडवोकेट परउपकार सिंह घुम्मण जी ने डीसी ऑफिस में नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद वार्ड नंबर 63, प्रभु रत्नाकर चौक, गोपाल नगर, गली नंबर 9 में पहुँचकर वहाँ के लोगों से आशीर्वाद लिया।

इस अवसर पर शिरोमणि अकाली दल के उम्मीदवार एडवोकेट परउपकार सिंह घुम्मण जी को लड्डुओं से तोला गया और उन्हें सम्मान चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

विशेष रूप से वीर नरेश धींगान जी के शिरोमणि अकाली दल में शामिल होने और आचार्य अरुण सिधू को प्रभु रत्नाकर सेना पंजाब की ओर से वीर बी.के. टांक की अगुवाई में सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर अकाली दल के कई प्रमुख नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे जिनमें डिप्टी मेयर आर.डी. शर्मा, अमन शर्मा, मनीष, बीबी सुनीता दरावड़, गुलाब, अनिल, पंकज, सतपाल, अरुण कुमार, कृष्णा, सनी, एडवोकेट सुनील, मनोज आदि शामिल थे।


 

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.