Type Here to Get Search Results !

Amritsar Breaking News : अमृतसर में पार्टियों में सप्लाई करते थे हेरोइन, तीन काबू

Amritsar Breaking News , अमृतसर। अमृतसर पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया है जो बड़े स्तर पर हेरोइन सप्लाई कर रहा था। यह गिरोह हाईफाई पार्टियों में नशा सप्लाई का काम कर रहा था। इसका संचालन कनाडा में बैठे नशा तस्कर सोनू द्वारा किया जा रहा था। अमृतसर पुलिस ने इस गिरोह के तीन सदस्यों को उस समय गिरफ्तार किया जब वे एक पार्टी के लिए हेरोइन सप्लाई करने जा रहे थे। पुलिस ने आरोपियों के पास से से 2.5 किलो हेरोइन और 42 लाख रुपये ड्रग मनी बरामद की है।

यह जानकारी आज पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने बताया कि गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान तरनतारन के सराय अमानत खान निवासी अजयपाल सिंह उर्फ अजय; अमृतसर के भगतांवाला निवासी हरदीप सिंह और तरनतारन के अलीपुर निवासी मिलाप सिंह के रूप में हुई है। पुलिस टीमों ने तस्करी के कार्यों में इस्तेमाल किए जा रहे उनके काले रंग के हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल और सफेद रंग की कार को भी जब्त किया है।

इस तरह पुलिस को मिली कामयाबी

डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि सीआई अमृतसर की पुलिस टीमों को कनाडा स्थित सोनू नामक व्यक्ति के बारे में विश्वसनीय जानकारी मिली थी, जो पंजाब स्थित अपने साथियों की मदद से नशा तस्करी रैकेट चला रहा था। मिली जानकारी के अनुसार, उसके दो साथी अजयपाल सिंह और हरदीप सिंह ने हाल ही में हेरोइन की खेप प्राप्त की थी और वे लिंक रोड से अपने मोटरसाइकिल पर अड्डा खास से खुरमनियां की ओर जा रहे थे ताकि हेरोइन की खेप पहुंचाई जा सके।

इस सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए, सीआई अमृतसर की पुलिस टीमों ने छापा मारा और उनके कब्जे से 2.5 किलो हेरोइन बरामद करने के बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। डीजीपी ने कहा कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों ने खुलासा किया कि वे ड्रग मनी अपने एक अन्य साथी मिलाप सिंह को सौंपने वाले थे। इस पर, सीआई अमृतसर की टीम ने उसे अमृतसर-बठिंडा हाईवे पर गांव अलीपुर के पास गिरफ्तार किया।

गाड़ी से मिले 42 लाख रुपए

उसके पास से 42 लाख रुपये की ड्रग मनी और एक करेंसी गिनने वाली मशीन भी बरामद की गई, साथ ही उसकी टोयोटा फार्च्यूनर कार भी जब्त कर ली गई। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि आरोपी एक संगठित नेटवर्क का हिस्सा थे जो अपने हैंडलर से हेरोइन की खेप प्राप्त कर स्थानीय पार्टियों को सप्लाई करते थे, और इसका भुगतान हवाला चैनलों के माध्यम से किया जाता था।


 

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.