तरनतारन के अंतर्गत गांव कंग से दुर्भाग्यपूर्ण खबर सामने आई है, जहां घर में पूजा कर रही अमृतधारी महिला की बेरहमी से हत्या कर दी गई। अज्ञात व्यक्तियों ने धारदार हथियारों से उसकी हत्या कर दी।
मृतका की पहचान गुरप्रीत कौर पत्नी गुरदयाल सिंह निवासी गांव कंग के रूप में हुई है। मृतका के जीजा संतोखबीर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि उसकी साली गुरप्रीत कौर घर पर पूजा-पाठ कर रही थी कि अज्ञात व्यक्ति आए और उसकी गला रेतकर हत्या कर दी तथा मौके से फरार हो गए। उन्होंने बताया कि वह नजदीकी लोगों की मदद से गुरप्रीत कौर को तुरंत अस्पताल लेकर आए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
यह भी पढ़ें: अमृतसर ग्रामीण पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 33 लाख रुपये के हवाला मनी के साथ 3 लोग गिरफ्तार
उधर, मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी ने बताया कि गांव कंग निवासी गुरप्रीत कौर की अज्ञात व्यक्तियों ने हत्या कर दी है। इस संबंध में पुलिस सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि हत्या का कारण पैसों का लेनदेन था।
#news #instagram #india #viral #trending #breakingnews #media #love #newsupdate #music #politics #follow #covid #like #instagood #berita #noticias #fashion #update #tv #football #usa #entertainment #beritaterkini #sports #info #explore #new #newspaper #business

