Type Here to Get Search Results !

Deportation के मामले में भारतीयों को राहत, अमेरिकी अदालत ने ट्रंप के आदेश पर रोक लगाई

 


अमेरिका में वीजा पर रह रहे और ग्रीन कार्ड का इंतजार कर रहे भारतीय छात्रों और पेशेवरों के लिए राहत भरी खबर है। अमेरिका की एक अदालत ने जन्मसिद्ध नागरिकता को समाप्त करने के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के आदेश पर अनिश्चित काल के लिए रोक लगा दी है। 

ट्रम्प सरकार के आदेश की आलोचना करते हुए अमेरिका की सिएटल अदालत ने कहा कि ट्रम्प संविधान के साथ 'राजनीतिक खेल' खेलने के लिए कानून के शासन को दरकिनार करने की कोशिश कर रहे हैं। अमेरिकी जिला न्यायाधीश जॉन कॉग्नेरो द्वारा लगाया गया यह प्रतिबंध, अमेरिकी कानून में बदलाव करने वाले ट्रम्प के व्यापक Deportation अभियान के लिए दूसरा बड़ा कानूनी झटका है। इससे पहले मैरीलैंड के एक न्यायाधीश ने भी इसी तरह का फैसला सुनाया था।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.