Type Here to Get Search Results !

आतिशी ने मुख्यमंत्री पद से दिया इस्तीफा, उपराज्यपाल को सौंपा कार्यभार

 


दिल्ली सरकार: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में आम आदमी पार्टी की हार के बाद दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी मार्लेना ने आज उपराज्यपाल वीके सिंह से मुलाकात कर अपना इस्तीफा सौंप दिया है। पिछले साल 21 सितंबर को अरविंद केजरीवाल के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी। हालाँकि, उनका कार्यकाल केवल साढ़े चार महीने ही चला। आतिशी दिल्ली की तीसरी महिला मुख्यमंत्री बनीं। उनसे पहले दिवंगत भाजपा नेता सुषमा स्वराज और दिवंगत कांग्रेस नेता शीला दीक्षित भी दिल्ली की मुख्यमंत्री रह चुकी हैं, जिन्होंने 15 साल तक दिल्ली पर शासन किया था।

शनिवार को घोषित 70 सीटों वाली दिल्ली विधानसभा के नतीजों में भाजपा ने 48 सीटें जीती हैं। इसके साथ ही आम आदमी पार्टी (आप) को सिर्फ 22 सीटें मिलीं, जबकि कांग्रेस लगातार तीसरी बार अपना खाता भी नहीं खोल सकी।

दिल्ली में भाजपा के शानदार प्रदर्शन के बीच अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया समेत आम आदमी पार्टी के कई बड़े नेताओं को हार का सामना करना पड़ा, लेकिन मुख्यमंत्री आतिशी के अलावा तीन मंत्रियों गोपाल राय, मुकेश अहलावत और इमरान हुसैन ने अपनी जीत से पार्टी की साख को कुछ हद तक जिंदा रखा। कालकाजी विधानसभा सीट से दूसरी बार चुनाव लड़ रहीं आप की मुख्य रणनीतिकार आतिशी ने भाजपा के रमेश बिधूड़ी को 3,521 मतों के अंतर से हराया।


 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.