Type Here to Get Search Results !

निर्माणाधीन रेलवे स्टेशन का लेंटर गिरा, मलबे में 20 मजदूर दबे, बचाव कार्य जारी


उत्तर प्रदेश के कन्नौज में बड़ा हादसा हुआ। यहां निर्माणाधीन रेलवे स्टेशन की छत का स्लैब शनिवार को अचानक गिर गया। आशंका है कि 20 मजदूर फंसे हुए हैं। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे सुरक्षा बल (सीआरएफ) और राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) मौके पर पहुंच गए और बचाव कार्य जारी है।

दुर्घटना शनिवार दोपहर करीब तीन बजे घटी। हादसे के दौरान रेलवे स्टेशन की चारदीवारी के भीतर अमृत योजना के तहत निर्माण कार्य चल रहा था। इसी बीच एक निर्माणाधीन इमारत में करीब 25 मजदूर काम कर रहे थे, तभी अचानक लेंटर गिर गया। बताया जा रहा है कि इमारत गिरने से करीब 20 मजदूर मलबे में दब गए। दुर्घटना के बाद वहां हंगामा मच गया। अब तक मलबे से 6 मजदूरों को बचा लिया गया है और उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। हादसे की सूचना मिलने पर मंत्री असीम अरुण, डीएम सुभ्रांत कुमार शुक्ला और प्रशासनिक अमला मौजूद था। आपको बता दें कि शहर में अमृत भारत योजना के तहत 13 करोड़ रुपए की लागत से रेलवे स्टेशन को एयरपोर्ट की तरह विकसित किया जा रहा है। इसके चलते स्टेशन का पुनर्निर्माण कार्य चल रहा है। शनिवार दोपहर को लोहे की शटरिंग गिर गई।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.