Type Here to Get Search Results !

चंडीगढ़ में बीजेपी ने फिर हासिल की सत्ता, हरप्रीत कौर बबला जीतीं,


भाजपा की हरप्रीत कौर बबला चंडीगढ़ नगर निगम की नई मेयर बन गई हैं। क्रॉस वोटिंग के बाद वह 2 वोटों से चुनाव जीत गये। भाजपा उम्मीदवार को 19 वोट मिले। इसके साथ ही आम आदमी पार्टी (आप) और कांग्रेस गठबंधन प्रत्याशी प्रेम लता को 17 वोट मिले।

आपको बता दें कि मेयर चुनाव में भाजपा को सिर्फ 16 पार्षदों का समर्थन हासिल था। आप के 13 और कांग्रेस के 6 वोटों के अलावा सांसद मनीष तिवारी सहित 20 वोट थे। आप-कांग्रेस गठबंधन को पूर्ण बहुमत मिला। इसके बावजूद उनका उम्मीदवार हार गया। मतदान सुबह 10:30 बजे शुरू हुआ। इसके तुरंत बाद मतों की गिनती शुरू हो गई। इंडिया अलायंस की प्रेमलता को केवल 17 वोट मिले हैं।

पिछले साल हुए चुनावों में हुए विवादों के बाद इस बार सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव प्रक्रिया पर कड़ी नजर रखने का फैसला किया है। इसके लिए एक पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है और पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी की आपको बता दें कि पिछले साल मेयर चुनाव के दौरान काफी हंगामा हुआ था। मतगणना के दौरान धांधली के भी आरोप लगे। इसका एक वीडियो भी सामने आया, जिसके बाद सुप्रीम कोर्ट को मामले में हस्तक्षेप करना पड़ा। इस बार चुनाव को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने को लेकर न्यायालय और चुनाव आयोग दोनों ही पूरी तरह सख्त हैं।


 

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.