जालंधर में भार्गव कैंप थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे ऑटो का इंतजार कर रहे व्यक्ति को कुचल दिया। चालक घटनास्थल से भाग गया। दुर्घटना इतनी भयंकर थी कि व्यक्ति 7 फीट ऊपर हवा में उछल गया और चालक सीट से सड़क पर दूसरी सीट पर जा गिरा। दुर्घटना में व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान व्यक्ति की मौत हो गई।
मामले की जानकारी देते हुए परिजनों ने बताया कि कार चालक 120 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गाड़ी चला रहा था और उसने ऑटो का इंतजार कर रहे राम को कुचल दिया। मृतक राम कुमार पुत्र परसराम निवासी न्यू मॉडल हाउस का रहने वाला था।
परिजनों के अनुसार राम कुमार बाजार में पुराने बर्तन बेचने का काम करता था। 23 जनवरी को रात्रि 10.30 बजे छुट्टी लेकर वह भार्गव कैंप स्थित पीर की दरगाह पर माथा टेकने गए थे। जहां भार्गव कैंप के पास एक कार चालक ने राम को कुचल दिया। उन्होंने बताया कि माथा टेकने के बाद राम रात 11 से 11.30 बजे के बीच गुरु नानक कपड़ों की दुकान के बाहर ऑटो का इंतजार कर रहे थे। इसी बीच यह हादसा हो गया, देर रात इलाज के दौरान राम की मौत हो गई।

