Type Here to Get Search Results !

लुधियाना : लोगों से स्नेचिंग करने वाले 4 फर्जी पत्रकार गिरफ्तार, कार पर लगा रखा था पुलिस का स्टिकर


लुधियाना : फर्जी पत्रकार बनकर लोगों से झपटमारी करने वाले चार लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों से एक कार भी बरामद हुई है। जिस पर उन्होंने पुलिस का स्टिकर लगा रखा था। आरोपियों की पहचान डाबा लोहारा रोड निवासी शुभम राणा उर्फ बबलू, दविंदर सिंह, पंकज कुमार और न्यू आजाद नगर निवासी तलविंदर सिंह के रूप में हुई है। एडीसीपी अमनदीप सिंह बराड़ ने बताया कि पुलिस ने सूचना मिलने पर ट्रांसपोर्ट नगर के पास से आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनके पास से एक बाइक बरामद की है, जो उन्होंने 12 दिसंबर को एक स्थानीय व्यक्ति से लूटी थी। आरोपियों से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने उनके पास से मारुति सुजुकी विटारा ब्रेजा कार बरामद की है। पुलिस को पता चला कि आरोपियों ने 2022 में फरीदाबाद से कार चोरी की थी। आरोपियों के खिलाफ फरीदाबाद के सेक्टर 31 थाने में चोरी का मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों ने कार पर फर्जी नंबर प्लेट लगा रखी थी।

 

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.