Type Here to Get Search Results !

अतुलनीय महोत्सव के समापन पर देश के विभिन्न भागों से आए संत महापुरुषों ने ज्ञान की गंगा बहाकर सभी को कृतार्थ किया


 LUDHIANA ( Rajan ) :-  श्री अतुल कृष्ण गोस्वामी जी महाराज सेवा संस्थान व गोपाल क्लब की ओर से महामंत्र गौशाला जैनपुर हंबडा  रोड  पर श्री पुंडरीक गोस्वामी जी महाराज की अध्यक्षता में करवाए अतुलनीय महोत्सव  के समापन अवसर पर देश के विभिन्न भागों से आए संत महापुरुषों ने ज्ञान की गंगा बहाकर सभी को कृतार्थ  किया।सम्मेलन में विशेष रुप से वासुदेवचार्य विद्याभास्कर जी महाराज अयोध्या वाले,श्री रामचंद्र दास जी महाराज,श्री भरतदास जी महाराज,श्री गोविंददेव गिरी जी महाराज,स्वामी राजेंद्र दास महाराज,सतगुरु दरबार वृंदावन वाले,जगद्गुरु परमहंसाचार्य स्वामी दयानंद सरस्वती जी महाराज,पंडित राजकुमार शर्मा,पुनीत भक्तमाली आदि ने भाग लेकर भक्तो को आशीर्वाद दिया। सम्मेलन में संत महापुरुषो ने आपने विचार प्रकट किए।सम्मेलन में पूर्व सांसद व भाजपा नेता रवनीत सिंह बिट्टू,जिला भाजपा अध्यक्ष रजनीश धीमान,सतीश मल्होत्रा,पूर्व पार्षद राशि अग्रवाल,दविंदर जग्गी,बिट्टू गुंबर,कपिल जुनेजा मोनू, आदि ने उपस्थित होकर संत  महात्माओं का आशीर्वाद प्राप्त किया।वही निमाई पाठशाला  के बारे में बताते हुए रेणुका पुंडरीक गोस्वामी ने बताया कि निमाई पाठशाला में बच्चो  को सनातन धर्म ज्ञान से परिपूर्ण करने का प्रयास किया जा रहा है।ताकि वो आपनी संस्कृति से जुड़ सके।

 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.