Type Here to Get Search Results !

लुधियाना निगम ने बढ़ाई प्रापर्टी टेक्स की तारिख OTS योजना के लोग ले लाभ,SMS अलर्ट के जरिए भी भेजे का रहे मैसेज

 


लुधियाना ( RAJAN ) लुधियाना नगर निगम द्वारा शहर निवासियों को प्रापर्टी टेक्स को एकमुश्त निपटान (OTS) योजना का लाभ  लेने की अपील की जा रही है। नगर निगम (एमसी) ने इस संबंधी शहर में सार्वजनिक घोषणाएं करना भी शुरू कर दिया है। लोगों से अपील की जा रही है कि वे 31 दिसंबर, 2023 तक पेंडिग प्रापर्टी टेक्स 
बिना किसी जुर्माने और ब्याज के लोग जमा कर दें। इस संबंध में लोगों के मोबाइलों पर SMS भी भेजे जा रहे है।
नियमों के अनुसार, जिन लोगों ने पूर्व में कर का भुगतान नहीं किया है,उन्हें पेंडिग प्रापर्टी टेक्स 20 प्रतिशत जुर्माना और 18 प्रतिशत वार्षिक ब्याज देना होगा।
लेकिन इस OTS नीति के तहत, निवासी अब 31 दिसंबर, 2023 तक बिना जुर्माना और ब्याज के लंबित कर का एकमुश्त भुगतान कर सकते हैं। राज्य सरकार द्वारा 100 प्रतिशत जुर्माना और ब्याज माफी की घोषणा की गई है।
MC जोनल कमिश्नर (जोन बी) नीरज जैन ने कहा कि निगम कमिश्नर संदीप ऋषि के निर्देश पर काम करते हुए नगर निगम ने शहर में सार्वजनिक घोषणाएं करना शुरू कर दी है।

OTS  नीति के तहत निवासियों द्वारा लगभग 67000 संपत्ति कर रिटर्न पहले ही दाखिल किए जा चुके हैं और नागरिक निकाय ने लगभग 6.62 करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित किया है।
कमिश्नर संदीप ऋषि ने कहा कि यह निवासियों के लिए बिना किसी जुर्माने और ब्याज के लंबित संपत्ति कर का भुगतान करने का एक सुनहरा अवसर है। लेकिन यह लाभ 31 दिसंबर, 2023 तक लंबित संपत्ति कर के एकमुश्त भुगतान पर ही प्राप्त किया जा सकता है।
संदीप ऋषि ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा उपलब्ध कराये गये अवसर का लाभ राज्यवासियों को उठाना चाहिए। लोगों से वसूले गए धन का उपयोग शहर में विकास कार्य करने और निवासियों को बुनियादी सुविधाएं प्रदान करने के लिए किया जाता है।

जल-सीवर उपयोगकर्ता शुल्क के भुगतान पर 10 प्रतिशत छूट का लाभ उठाएं
कमिश्नर संदीप ऋषि ने कहा कि लोग चालू वित्तीय वर्ष (2023-24) के लिए जल-सीवर उपयोगकर्ता शुल्क के भुगतान पर 10 प्रतिशत की छूट का भी लाभ उठा सकते हैं। 31 दिसंबर 2023 तक बिलों का भुगतान करने पर छूट का लाभ उठाया जा सकता है।

 लंबी कतारों से बचें, बिलों का ऑनलाइन भुगतान करें
लंबी कतारों से बचने के लिए लोग निगम की वेबसाइट MCLudhiana.gov.in पर जाकर कर/बिल का ऑनलाइन भुगतान कर सकते हैं। भुगतान सभी चार जोनल कार्यालयों में स्थित एमसी के सुविधा केंद्रों पर भी किया जा सकता है।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.