Type Here to Get Search Results !

लुधियाना में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला युवक का शव , 22 घंटे से था लापता,अंडे का आटो में था लाश,परिवार को कत्ल का शक

 


(AMIT THAPER)  : लुधियाना के टिब्बा रोड पर न्यू माया पुरी कालोनी में कूड़ा डंप नजदीक अंडे के आटो में युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में लोगों को मिला। युवक की पहचान चांद के रुप में हुई है।
मरने वाले पिछले 22 घंटे से लापता था। चांद कल 3 बजे से लापता था। चांद मायापुरी चौक इलाके में एक अंडे की दुकान पर काम करता था। मृतक चांद के पिता विष्णूदेव ने बताया कि उनका बेटा कल 3 बजे से लापता था। वह शाम को उसे ढूंढते रहे लेकिन उसका कही कुछ पता नहीं चला। आज सुबह जिस दुकान पर वह काम करता था उस दुकान के मैनेजर का फोन आया और उसने बताया कि चांद का शव अंडे के आटो में पड़ा हुआ है। विष्णू देव का आरोप है कि जिस दुकान पर उनका बेटा काम करता था वह मालिक उसे तंग परेशान करता था। दुकान के मालिक ने फोन करके उन्हें कल कहा था कि चांद पैसे और गाड़ी लेकर भाग गया है। पिछले 1 साल से चांद उसके पास काम करता था।
परिजनों ने बताया कि कल आखरी बार सुभाष नगर कमरे के नजदीक चांद के साथ एक युवक था जिसे उनके पड़ोसियों ने देखा था। उन्हें शक है कि उनके बेटे का कत्ल किया गया है।
परिवार ने बताया कि कुछ समय पहले चांद जिस दुकान पर काम करता था उनकी गाड़ी का उससे एक्सीडेंट हो गया था। मालिक उसके वेत्तन से पैसे काट रहा था। वेत्तन में भी कटौती करके पैसे देता था।
पिछले 4 महीने से मालिक पैसे नहीं दे रहा था। आखरी बार कबीर नगर में चांद अंडे देकर आया था। दूसरे गेड़े का माल उसकी गाड़ी में ही लोड है। आज जिस जगह पर चांद का शव मिला उस जगह पर
आटो भी मिला है और गाड़ी में अंडे भी रखे हुए है। घटना स्थल पर ACP गुरदेव सिंह भी पहुंचे। उन्होंने बताया कि फिलहाल युवक का शव सिविल अस्पताल मोर्चरी में रखवा दिया है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के बाद मौत के कारणों का पता चलेगा। बाकी इलाके में सीसीटीवी आदि चैक करवाए जाएंगे।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.