Type Here to Get Search Results !

लुधियाना में मोगा के 3 डकैत गिरफतारलूट की योजना बनाते पुलिस ने धरे,,तेजधार हथियारों के बल पर आधी रात करते वारदातें


लुधियाना में मोगा के 3 डकैत गिरफतार
लूट की योजना बनाते पुलिस ने धरे,तेजधार हथियारों के बल पर आधी रात करते वारदातें
लुधियाना में जिला पुलिस ने 3 डकैतों को गिरफ्तार किया है। बदमाशों लूट डकैती की योजना बना रहे थे कि 
CIA-2 को इंचार्ज बेअंत जुनेजा की टीम ने बदमाशों को दबोच लिया। तीनों बदमाश देर रात और सुबह तड़के 
राहगीरों को तेजधार हथियार दिखा लुटते थे। आरोपियों की पहचान परगट सिंह निवासी गांव मंगेवाल मोगा, गुरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी निवासी मोगा और बलविंदर सिंह उर्फ
वड्‌डा निवासी मोगा के रुप में हुई है। तीनों लुटेरों मोगा से लुधियाना में आकर वारदातें करते थे। आरोपियों को दाना मंडी सलेम टाबरी नजदीक से गुप्त सूचने पर पकड़ा है।
तीनों बदमाशों के कब्जे से पुलिस को दात, चाकू, लोहे का पाइप और 21 मोबाइल अलग-अलग कंपनियों के बरामद हुए है। 
आरोपी गुरप्रीत सिंह ने पुलिस पूछताछ में बताया कि वह जल्द अमीर होना चाहता था। इस कारण उसने परगट सिंह और बलविंदर के साथ मिल कर गैंग बनाया।
रोजाना मोगा से लुधियाना में आकर आधी रात लोगों से लूटपाट करके वापिस मोगा भाग जाते थे। आरोपी परगट सिंह पर NDPS एक्ट के तहत थाना सदर जिला मोगा में मामला दर्ज है। गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी पर विभिन्न अलग-अलग 6 मामले दर्ज है जिनमें
नशा तस्करी व लूटपाट शामिल है। इसी तरह बलविंदर सिंह 5 मामले नशा तस्करी और लूटपाट के है। 

अकेला वाहन चालक देख बनाते थे शिकार
बदमाशों ने पुलिस को बताया कि वह उस जगह पर लूटपाट करते थे जो जगह सुनसान होती थी। स्ट्रीट लाइट आदि जिस जगह
नहीं लगी होती थी वहीं छिप कर वह राहगीरों से लूट करते थे। उनके निशाने पर ज्यादातर बुजुर्ग व महिलाएं होती थी। तेजधार हथियार दिखा कर मोबाइल व नकदी लूटना 
आरोपी का रोज का काम था। फिलहाल बदमाशों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड लिया जा रहा है तांकि अन्य मामलों को भी सुलझाया जा सके।
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.