Type Here to Get Search Results !

लुधियाना में निर्माणधीन फ्लैट की 15वीं मंजिल से गिरा युवकबिना सुरक्षा बेल्ट के कर रहा था काम,


लुधियाना में निर्माणधीन फ्लैट की 15वीं मंजिल से गिरा युवक
बिना सुरक्षा बेल्ट के कर रहा था काम,पैर फिसलने से हुआ हादसा, सिर के आर-पार हुए  सरिए
लुधियाना के NH-95 मुल्लापुर-फिरोजपुर रोड पर अंबेरा कंपनी के द्वारा बनाए जा रहे फ्लैट्स की 15वीं मंजिल से 20 वर्षीय युवक
का रेलिंग लगाते समय पैर फिसल गया। शरीर में सरिए घुसने के कारण मौके पर ही उसने ने दम तोड़ दिया। मरने वाले की पहचान शुहैब के रूप में हुई है।
शुहैब बिना सुरक्षा बेल्ट लगाए 15वीं मंजिल पर काम कर रहा था। अचानक पैर फिसलने के कारण उसका संतुलन खो गया। 
जमीन पर गिरने के दौरान उसके सिर और शरीर में सरिए घुस गए। लोगों ने कटर मशीन की मदद से शरीर से सरिए को काट कर बाहर निकाला।
 आस-पास के लोगों ने शोर-शराबा मचाया लेकिन तब तक शुहैब दम तोड़ चुका था। 

फ्लैट्स में काम कर रहे कर्मचारियों ने शुहैब के परिवार को मुआवजा दिलवाने के लिए हंगामा और धरना भी दिया। मुल्लापुर दाखा के DSP अमनदीप सिंह के समझाने के बाद
मामला शांत हुआ। पुलिस के आने के बाद कटर की मदद से शुहैब के शरीर से सरिए काट कर बाहर निकाले गए। पुलिस ने शुहैब के परिजनों को घटना के बारे 
सूचित कर दिया। देर रात शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल सुधार की मोर्चरी में रखवा दिया है।

बिना सुरक्षा प्रबंधों के मजदूर कर रहे काम
मजदूर उमेश यादव  ने बताया कि फ्लैट्स में करीब 600 कर्मचारी काम करते है। किसी भी मजदूर को कंपनी किसी तरह की सेफ्टी किट वगैरह नहीं दे रही।
मजदूर जान खतरे में डाल कर काम कर रहे है। मजदूरों ने बताया कि हादसे के समय शुहैब ने कोई सेफ्टी बेल्ट नहीं लगाई थी। वहीं फ्लेट्स के नीचे किसी तरह का कोई सुरक्षा जाल आदि भी नहीं लगाया था। मजदूरों ने मांग रखी की 
मृतक शुहैब के परिवार को कंपनी मुआवजा दे।
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.