Type Here to Get Search Results !

लुधियाना गैसपुरा इलाके मे फिर एक बार फैली दहशत,,गैस लीक की खबर से

    लुधियाना गैसपुरा इलाके मे फिर एक बार फैली दहशत

पंजाब के लुधियाना जिले में आज फिर गैस लीक की दहशत फैली। ग्यासपुरा इलाके में एक बार फिर गैस लीक होने की खबर से हड़कंप मच गया। आज सुबह एक राहगीर महिला सूआ रोड पर उसी जगह पर चक्कर खाकर गिरी, जिस जगह 30 अप्रैल को गैस रिसाव हुआ। महिला के गिरने के बाद लोगों में गैस लीक होने का डर फैल गया।
     नगर निगम के अधिकारी सीवेराज से सैंपल भरते हुए

पुलिस तैनात, इलाका सील
लोगों ने तुरंत पुलिस और विधायक राजिंद्रपाल कौर छीना को संपर्क किया। विधायक छीना के मुताबिक, गैस रिसाव होने जैसा कुछ नहीं है, लेकिन उन्होंने एहतियात के तौर पर इलाका पुलिस और सिविल अस्पताल को जरूर अलर्ट कर दिया था। जिला पुलिस प्रशासन फिलहाल मामले की पड़ताल कर रही है। इलाके को अभी सील किया हुआ है। फिलहाल नगर निगम की टीमें भी मौके पर पहुंच गटर वगैराह खोल कर सीवरेज लाइन चैक कर रही है।

दो महिलाएं बेसुध

बता दें ग्यासपुरा इलाके में आज दो महिलाएं बेसुध हुई है। जिनकी पहचान रुबी और सविता के रुप में हुई है। महिलाओं को अस्पताल में दाखिल करवाया गया जहां उनकी हालत खतरे से बाहर है। घटना स्थल पर पहुंच NDRF की टीम ने मौके का जायजा लिया। घटना स्थल पर आक्सिजन लेवल की जांच की गई। करीब 5 घंटे तक इलाके को पूरी तरह से सील कर सीवरेज के गटरों को चैक किया। आखिर अधिकारियों मुताबिक गैस लीक जैसा कोई मामला अभी सामने नहीं आया लेकिन इलाके की फैक्ट्रियों आदि में औचक निरिक्षण लगातार करवाए जाएंगे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.