Type Here to Get Search Results !

लुधियाना में एक्टिवा सवार स्नैचरों को लोगों ने पीटा,


लुधियाना में एक्टिवा सवार स्नैचरों को लोगों ने पीटा,VIDEO
सैर करते रिटायर्ड ASI का मोबाइल छीन भाग रहे थे, पीछा कर शोर मचा लोगों की मदद से पकड़ा

लुधियाना में झपटमारों के हौंसले बुलंद है। सुबह सैर कर रहे रिटायर ASI का एक्टिवा सवार स्नैचरों ने मोबाइल झपट लिया। 
शोर मचाते हुए ASI उसके पीछे भागा। कुछ दूरी पर लोगों की मदद से उसे पकड़ लिया। लोगों ने बीच रास्ते झपटमारों की जमकर धुनाई की। 
इसके बाद सूचना पुलिस को दी गई। थाना टिब्बा के अंर्तगत चौकी सुभाष नगर की पुलिस पहुंची और आरोपियों को अपने साथ ले गई।
जानकारी के मुताबिक सुभाष नगर का रहने वाला बुजुर्ग रिटायर्ड एएसआई रोजाना सैर करता है। वह सुबह भी पैदल सैर कर रहा था। 
इस दौरान पीछे से दो स्नेचर एक्टिवा पर आए और झपटामार कर उसका मोबाइल छीन लिया। 
वह आरोपियों के पीछे भागा और पब्लिक की मदद से पकड़ लिया। 
पब्लिक ने आरोपियों की पिटाई की और उनके कपड़े तक फाड़ दिए। लोगों का आरोप था कि इस इलाके में लगातार वारदातें हो रही है।
इलाका पुलिस पकड़े गए झपटमारों की आपराधिक रिकार्ड चैक करवा रही है तांकि इलाका में बाकी स्नैचिंगों का भी खुलासा हो सके।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.